नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बांगरमऊ में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं – लाइव 24 भारत

लाइव 24 भारत

Latest Online Breaking News

बांगरमऊ में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं

😊 Please Share This News 😊

बांगरमऊ में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं

उन्नाव जनता की समस्याओं के नियमित अनुश्रवण तथा त्वरित समाधान हेतु तहसील बांगरमऊ में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीएम श्रीमती अपूर्वा दुबे द्वारा लोगों की समस्याएं सुनीं गयीं तथा कौमी एकता सप्ताह के दृष्टिगत तहसील सभागार में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को एकता शपथ दिलायी गयी संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील बांगरमऊ में डीएम द्वारा विभिन्न विभागों की कुल 103 शिकायतें सुनीं गयीं, जिसमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। ज्यादा तर शिकायतें राजस्व एवं चकबन्दी विभाग से संबंधित पाये जाने पर जिलाधिकारी ने राजस्व एवं चकबन्दी विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जमीन से संबंधित शिकायतों का निस्तारण टीम बनाकर किया जाए। टीम में पुलिस विभाग के कर्मचारियों को भी रखा जाए और मौके पर जाकर ही जमीन से संबंधी विवादों का निपटारा किया जाए। शिकायतांेे के निस्तारण में अधिकारी गण यह ध्यान अवश्य रखें कि शिकायत कर्ता पूर्ण रूप से संतुष्ट रहे। शिकायत कर्ता के असंतुष्ट होने पर शिकायत को निस्तारित नहीं माना जाएगा।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मा0 विधायक बांगरमऊ श्रीकान्त कटियार द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योेजना के 40 लाभार्थियों को इस बावत प्रमाण पत्र दिए गए कि लाभार्थियों के बचत खाते में प्रति लाभार्थी रू0 5 लाख की धनराशि आहरित कर दी गयी है। इस तरह मा0 विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के तहत रू0 02 करोड़ की धनराशि से 40 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ शंकर मीणा, सीएमओ डा0 सत्य प्रकाश, एसडीएम बांगरमऊ उदित नारायण सेंगर, तहसील दार बांगरमऊ दिलीप कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930