नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण – लाइव 24 भारत

लाइव 24 भारत

Latest Online Breaking News

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

😊 Please Share This News 😊

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली

जिलाधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के पशुओं के लिए स्वयं भूसा वितरित किया

हमीरपुर 27 अगस्त 2022
आज प्रातः 06:00 बजे ही जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण ने यमुना व बेतवा नदियों का जायजा लेने, बाढ़ पीड़ितों से मिलने , उनका हालचाल जानने तथा उन्हें जरूरी सुविधाएं मुहैया हो रही है अथवा नही ,इसका जायजा लेने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न स्थलों पर बने अस्थाई शरण स्थलो का मुआयना किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण ने सर्वप्रथम चौरा देवी ग्राउंड के पास निवासरत बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें भोजन ,पानी एवं अन्य जरूरी सुविधाएं आदि समय से उपलब्ध हो रही है अथवा नहीं? इसके बारे में उन्होंने लोगों से जानकारी ली। सभी के द्वारा समय समय पर भोजन,पानी एवं अन्य सुविधाएं मिलने की जानकारी दी गई । इस मौके पर जिलाधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के पशुओं के लिए स्वयं भूसा वितरित किया।
तत्पश्चात उन्होंने राठ रोड एवं कुछेछा स्थित अस्थाई शरण स्थल का मुआयना कर वहां पर भोजन पानी स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अन्य जरूरी सुविधाओं के बारे में लोगों से बातचीत कर जानकारी प्राप्त की। तथा संबंधित को जरूरी निर्देश दिए ।उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की टीम मौके पर भ्रमण शील है किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर तत्काल डॉक्टरों से संपर्क किया जाए । उन्होंने कहा कि किसी समस्या पर उनके नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा बाढ़ कंट्रोल रूम नंबर 05282-222365, 222330 पर भी किसी भी प्रकार की समस्या पर अवगत कराया जा सकता है। जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण ने जनपद में विभिन्न स्थानों पर बनाए गए अस्थाई शरण स्थल में प्रभावित लोगों के पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि नदियों में किसी भी दशा में आखेट अथवा अन्य गतिविधियां ना की जाए, यह जानलेवा हो सकता है।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार मिश्रा, नगर पालिका के चेयरमैन श्री कुलदीप निषाद भी मौजूद रहे।

*रिपोर्ट-हमीरपुर जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार प्रजापति*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031