नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल लाइव 24 भारत मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 99681 18192 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , यातायात नियमों के पालन हेतु पैदल जागरूकता पद यात्रा – लाइव 24 भारत

लाइव 24 भारत

Latest Online Breaking News

यातायात नियमों के पालन हेतु पैदल जागरूकता पद यात्रा

😊 Please Share This News 😊

यातायात नियमों के पालन हेतु पैदल जागरूकता पद यात्रा”यातायात नियमों के पालन हेतु पैदल जागरूकता पद यात्रा

कानपुर दिनांक 14 अप्रैल 2022 को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता हेतु कृष्णा शर्मा महासचिव वरदान फाउंडेशन द्वारा बर्रा 2 स्थित मिडास कार्यालय राम जानकी मंदिर से समाज को जागरूक करने हेतु पैदल यात्रा की शुरुआत की, यात्रा की शुरुआत उपेंद्र मिश्रा (सी एम डी) मिडास मल्टीट्रेड एवं सहयोगीयों ने “जागो और जगाओ, यातायात नियम अपनाओ” अभियान को हरी झंडी दिखाकर उत्साह के साथ पैदल यात्रा शुभारम्भ की..। इस पैदल यात्रा को बर्रा बाई पास चौराहे पर समाज का बेहतर समर्थन मिला। कृष्णा शर्मा द्वारा यातायात जागरूकता हेतु वाहन चालकों को शपथ भी दिलाई गई साथ ही यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक भी किया गया। ड्यूटी पर उपस्थित पुलिस कर्मियों को भी जागरूकता शपथ पत्र देकर सम्मानित किया। बर्रा बायपास पर कानपुर देहात प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, महामंत्री योगेंद्र अग्निहोत्री व संगठन के पत्रकारों द्वारा इस अभियान को सहयोग मिला व कृष्णा शर्मा का स्वागत भी किया गया। साथ ही शपथ ग्रहण अभियान हेतु हस्ताक्षर भी किए। उसके बाद यात्रा रामादेवी चौराहे की तरफ रवाना हुए। इसी क्रम में नौबस्ता चौराहे पर भी यातायात जागरूकता का क्रम बनाए रखा गया। महासचिव कृष्णा शर्मा के इस अभियान को जमीनी स्तर पर समाज का बेहतर सहयोग भी मिला। नौबस्ता चौराहे पर सम्मानित समाजसेवियों ने उनका सम्मान भी किया। उसके बाद
यशोदानगर चौराहे पर हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष रंजन मिश्रा जी एवं उनकी पूरी टीम के द्वारा कृष्णा शर्मा जी को सम्मानित किया व उनके इस अभियान को शुभकामनाएं भी प्रदान की। साथ ही देहली सुजानपुर मे बाबा चमन दास जी द्वारा यात्रा कर रहे सभी यात्रियों को जालपान करवाया गया… ऋतू गुप्ता जी एवं उनकी समस्त टीम द्वारा श्याम नगर में भी जागरूकता को लेकर काफी उत्साह रहा और अंत में रामादेवी चौराहे पर पहुंच कर काफी उत्साह के साथ समाज को जागरूक किया गया। इस पैदल यात्रा में समाज का बेहतर सहयोग मिला। रामा देवी चौराहे पर सोमनारायण त्रिपाठी, रीतेश सिंह एवं कई सम्मानित समाजसेवी द्वारा अभियान को समर्थन प्राप्त हुआ। उपेंद्र मिश्रा जी के अप्रतिम सहयोग के लिए कृष्णा शर्मा जी ने उनका आभार व्यक्त किया।
पाँच घंटे चली पैदल यात्रा मे मुख्य रूप से शोभा मिश्रा, प्रशंसा शर्मा, विशाल वशिष्ठ, विनीता वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, अशोक श्रीवास्तव, राजा राठौर, मनीषा, शिवम् सैनी आदि लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया…
कानपुर नगर से ब्यूरो चीफ रेहान खान की खास रिपोर्ट

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930